Begin typing your search above and press return to search.
एक बाइक में ट्रिपलिंग चल रहे युवकों को रोकना कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी, आरक्षक निलंबित... जानिए क्या है पूरा मामला

POLICE CG
रायपुर 15 मार्च 2022। तीन सवारी जा रहे युवकों को रोकने के दौरान कॉन्स्टेबल के द्वारा वायरलेस सेट से मारने के मामले में आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षक का नाम राजनारायण ध्रुव है।
दरअसल सोमवार की रात एक बाइक में सवार होकर तीन युवक भगत सिंह चौक के पास से होते हुए कहीं जा रहे थे इस दौरान ड्यूटी में तैनात यातायात आरक्षक राजनारायण ध्रुव उन्हें रोकने की कोशिश की। नहीं रुकने पर वायरलेस सेट से बाइक सवार एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर में चोट लगी, जिसे उपचार के लिए ले जाया गया।
इधर इस शिकायत के बाद एसएसपी ने कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, घायल युवक जुनियर डॉक्टर है और एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर कहीं जा रहे थे।
Next Story
