Begin typing your search above and press return to search.

घर तक नहीं जा सकती थी गाड़ी, इसलिए खाट समेत उठाकर लाया गर्भवती महिला को, 60 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया, स्पेशल डीजी ने कहा- जवानों को मिलेगा नगद इनाम

घर तक नहीं जा सकती थी गाड़ी, इसलिए खाट समेत उठाकर लाया गर्भवती महिला को, 60 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया, स्पेशल डीजी ने कहा- जवानों को मिलेगा नगद इनाम
X
By NPG News

रायपुर, 16 अक्टूबर 2021। एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो घरवालों ने बड़ी उम्मीद से डायल-112 पर सूचना दी। यह सूचना आई थी कोरबा जिले के गांव पतुरिया से। जब डायल-112 की टीम पतुरिया पहुंची तो देखा कि घर तक गाड़ी नहीं जा सकती। घर करीब एक किलोमीटर दूर था। तत्काल टीम के जवान और ड्राइवर ने उसका हल निकाला। गाड़ी के साथ पहुंचने में मुश्किलें थीं, इसलिए पैदल गए और खाट समेत महिला को गाड़ी तक लेकर आए। इसके बाद उसे 60 किलोमीटर दूर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डिलीवरी हुई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डायल-112 के ट्विटर हैंडल से इसकी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं और थोड़ी सी जानकारी थी। इसे पढ़कर स्पेशल डीजी आरके विज ने तत्काल ट्विटर पर ही पुलिस जवान और ड्राइवर को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Next Story