Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी पुलिस ने निकाला छूरेबाज लुटेरों का जूलूस गलियों में घूमते हुए बोले बदमाश "नहीं करेंगे बदमाशी.. माफ़ करो माफ करो"

राजधानी पुलिस ने निकाला छूरेबाज लुटेरों का जूलूस गलियों में घूमते हुए बोले बदमाश नहीं करेंगे बदमाशी.. माफ़ करो माफ करो
X
By NPG News

रायपुर,17 नवंबर 2021। राजधानी के गुढियारी इलाक़े में कपड़ा दुकान में सेल्समैन का काम करने वाले युवक को घर लौटते समय पैसे लूटने की कोशिश करने वाले और पैसा ना मिलने पर छूरा चलाकर भागने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ उनका जूलूस निकाल दिया। जिस दौरान इन बदमाशों का जूलूस निकाला गया वो पुलिस घेरे में बोलते जा रहे थे

"नहीं करेंगे बदमाशी.. माफ़ करो माफ करो.. नहीं करेंगे ग़लत काम..माफ़ करो माफ करो.."

पुलिस ने मामले में सौरभ राजपूत अक्षय यादव कुलदीप वर्मा और एक अन्य को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों में एक अन्य नाबालिग है। कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कहा

"पुलिस अपराधियों से सख़्ती से निपटेगी.. किसी सूरत गुंडों बदमाशों को कोई रियायत का भ्रम नहीं पालना चाहिए.. जिस गली मोहल्ले में गुंडे दहशत फैलाएँगे उसी इलाक़े में उनका जुलूस निकलेगा"

Next Story