Begin typing your search above and press return to search.
IP क्लब बार का लायसेंस निलंबित करने राजधानी पुलिस ने आबकारी को भेजा पत्र.. तड़के तीन बजे तक मुहैया होती थी शराब

रायपुर,15 नवंबर 2021। राजधानी में बार को तड़के तीन बजे तक संचालित करने के मसले पर राजधानी पुलिस ने उपायुक्त आबकारी को पत्र लिख कर लायसेंस निरस्त करने की अनुशंसा कर दी है।
आईपी क्लब नामक इस बार को लेकर शिकायत थी कि, यह देर रात बल्कि अल सुबह तक खुला रहता है। शिकायत मिलने पर बार के रिकॉर्ड चेक किए गए तो उससे पुष्टि हुई कि शराब की बिक्री तड़के तक जारी थी।
कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया
*"बार को लेकर शिकायतें थी कि, अनुमति वाले समय के बावजूद खुला रहता है, सीएसपी को भेज तक रिकॉर्ड चेक कराए गए,सीसीटीवी फ़ुटेज से खुलासा हुआ कि रात तीन बजे तक बार में शराब उपलब्ध कराई जा रही थी। हमने बार लायसेंस को निरस्त करने पत्र भेजा है"*
Next Story
