Begin typing your search above and press return to search.

व्यवसायी ने बेटे बेटी को ज़हर दिया और फंदे पर झूल गया.. व्यवसायी और बच्ची की मौत

व्यवसायी ने बेटे बेटी को ज़हर दिया और फंदे पर झूल गया.. व्यवसायी और बच्ची की मौत
X
By NPG News

अंबिकापुर,7 मार्च 2022। गोधनपुर ईलाके में सिमेंट व्यवसायी ने अज्ञात कारणों से चार वर्षीया बच्ची और ढाई साल के बेटे को ज़हर खिला दिया और खुद फाँसी पर झूल गया। कल देर शाम हुई घटना की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँच जाँच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा विहार निवासी व्यवसायी सुदीप मिश्रा रात क़रीब नौ दस के बीच घर पहुँचने के बाद साले और पत्नी को बाज़ार भेज दिया। घर पर चार साल की बेटी और ढाई बरस के बेटे को कुरकुरे खिलाया और घर के उपरी तल पर फाँसी लगाकर ख़ुदकुशी कर लिया।

पुलिस मामले की जाँच कर रही है। व्यवसायी और बच्ची की मौत हो चुकी है,जबकि बच्चे की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

Next Story