दूल्हा-दुल्हन कर रहे थे डांस की तैयारी, फिर सिर पर गिरा DJ का स्पीकर... देखें मज़ेदार VIDEO

नईदिल्ली 4 फरवरी 2022 I इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन के डांस से जुड़ा हुआ है. इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे दूल्हा-दुल्हन के होश उड़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. अगर वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हो तो उसे देखने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तरह-तरह के वीडियो आते रहते हैं. किसी वीडियो में दुल्हन की धांसू एंट्री देखने को मिलती है तो किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का डांस देखने को मिलता है.इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह वीडियो भी दूल्हा-दुल्हन के डांस से जुड़ा हुआ है. हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे दूल्हा-दुल्हन के होश उड़ जाते हैं. वीडियो शादी के बाद डीजे पर डांस के दौरान का है. जिसमें दूल्हा और दुल्हन डांस की तैयारी कर रहे होते हैं. इस दौरान दूल्हे के ऊपर डीजे गिरता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन डांस से पहले खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे होते हैं. इस दौरान उन्हें फोटोग्राफर अलग-अलग पोज बता रहा होता है. फोटो के बाद दूल्हा-दुल्हन के डांस की बारी है. इस दौरान बैकग्राउंड में डीजे बजता भी सुनाई दे रहा है. इसी समय कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक जाती हैं. दरअसल, दूल्हा-दुल्हन के ठीक पीछे डीजे का स्पीकर रखा हुआ होता है. न जाने कैसे वह स्पीकर अचानक से दूल्हे के सिर पर गिरता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पीकर से दूल्हे के पीठ पर चोट लग जाती है. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन तेजी से वहां से हट जाते हैं. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं होता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
