Begin typing your search above and press return to search.

तहसीलदार पर गलत तरीके से छूने का आरोप: महिला आरआई पटवारी ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच के आदेश

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
X

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

By NPG News

रायगढ़ 29 अक्टूबर 2021। जिले के तहसीलदार अनुज पटेल पर महिला आरआई व पटवारियों ने गम्भीर आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर महिला कर्मचारियों द्वारा तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से भी इसकी शिकायत की गई है।

महिला कर्मचारियों की शिकायत के मुताबिक, तहसीलदार उन्हें अपने चेंबर में बुलाकर उन्हें गलत ढंग से छूते है। एक महिला पटवारी ने तो उन पर अपने साथ रायगढ़ साथ चलने के लिये कहने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा शिकायतकर्ताओ ने तहसीलदार उन्हें अकेले में मिलने आने को भी कहते हैं।

महिला आरआई व पटवारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ कलेक्टर ने एसडीएम आरए कुरुवंशी को जांच अधिकारी नियुक्त कर इस मामले की जाँच के आदेश दिए है। वही तहसीलदार के अनुसार उन्होंने कुछ लोगों के तबादले किये थे, इसलिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिये इस तरह की झूठी शिकायत की गई है।


Next Story