Begin typing your search above and press return to search.

टीम NPG का कमालः शिक्षकों के ट्रांसफर के 18 पीडीएफ को अपलोड करना असान नहीं था, उधर शिक्षकों के घनघनाते फोन...सर! पीडीएफ....सभी ट्रांसफर में एनपीजी से सबसे आगे

एनपीजी न्यूज छत्तीसगढ़ का सबसे तेज और विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट है। 10 बरस के अपने सफर में आप जैसे सुधि पाठकों की बदौलत एनपीजी छत्तीसगढ़ में एक ब्रांड बन चुका है। यह ब्यूरोक्रेसी और राजनीति के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों की सबसे भरोसेमंद खबरें देने के लिए जाना जाता है

टीम NPG का कमालः शिक्षकों के ट्रांसफर के 18 पीडीएफ को अपलोड करना असान नहीं था, उधर शिक्षकों के घनघनाते फोन...सर! पीडीएफ....सभी ट्रांसफर में एनपीजी से सबसे आगे
X
By NPG News

रायपुर। एनपीजी न्यूज छत्तीसगढ़ का सबसे तेज और विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट है। 10 बरस के अपने सफर में आप जैसे सुधि पाठकों की बदौलत एनपीजी छत्तीसगढ़ में एक ब्रांड बन चुका है। यह ब्यूरोक्रेसी और राजनीति के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों की सबसे भरोसेमंद खबरें देने के लिए जाना जाता है शिक्षकों की ट्रांसफर की खबर सम्मानित शिक्ष़्ाकों तक पहुंचाना एनपीजी न्यूज के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। वेबसाइट की शुरूआत से लेकर पिछले 10 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ कि इतना सारा आदेश और पीडीएफ सुबह-सुबह जारी हो जाए। वो भी ऐसे समय में जब 70 परसेंट लोग सोकर उठे नहीं होते हैं। मगर टीम एनपीजी गजब की कर्मठता दिखाते हुए सबसे पहले आप तक खबर पहुंचाने में कामयाब रही।

ट्रांसफर की खबर हमारे पास सुबह 6.42 बजे आई। एक के बाद एक 18 पीडीएफ। इसमें व्याख्याताओं के 60 एमबी की फाइल। इतनी सुबह एनपीजी आफिस खुलता नहीं। आठ बजे आफिस खुलने की प्रतीक्षा करते तो खामोख्वाह विलंब होता। शिक्षकों तक जल्दी खबरें पहुंचाने की बेचैनी भी थी। सो, एनपीजी के साथियों को फोन किया गया। चार में से दो लोगों ने फोन पिक किया। इसके बाद समस्या मोबाइल से पीडीएफ लोड करने की। 18 पीडीएफ को लोड करने में 40 मिनट के वक्त लग गए। आप समझ सकते हैं, जब खबर की लिंक ओपन होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड नहीं हो पा रहा था तो वेबसाइट में अपलोड करने मे कितनी मशक्कत करनी पड़ी होगी।

फिर खबर शेयर करने के लिए शेयर करने वाले साथियों को नींद से जगाया गया। खबर शेयर होते ही पाठकों का ग्राफ 700 गुना बढ़ गया। इससे वेबासइट लड़खड़ाने लगा। उधर, शिक्षकों के फोन घनघनाने लगे...सर, पीडीएफ नहीं खुल रहा...भईया लिस्ट ओपन नहीं हो रहा...मुझे पीडीएफ भेज देंगे क्या। अब एक साथ 27 हजार लोग एक साथ वेबसाइट ओपन करेंगे तो जाहिर है, तकनीकी दिक्कतें आएगी ही...लिंक ओपन होने में 20 से 25 सेकेंड का टाईम ले रहा था। शिक्षकों को दिक्कत न हो, इसके लिए वेबसाइट के रखरखाव का कार्य करने वाले बंगलुरु के कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया। करीब पौने आठ का समय था। तीन में से एक ने नींद में ही फोन पिक किए और हमारी बात सुने बोले...सो रहा हूं, एक घंटे बाद लगाता हूं। उनसे अनुरोध करना पड़ा, सर इमरजेंसी है। तब वे जगे और फिर उन्होंने वेबससाइट को स्मूथ किया। कुल मिलाकर मशक्कत करनी पड़ी मगर सबसे पहले आपका एनपीजी आपको ट्रांसफर की खबर आपको पहुंचाने में सफल रहा।

वैसे, शिक्षकों के ही नहीं, कर्मचारियों के ट्रांसफर की खबरों में एनपीजी न्यूज सबसे आगे है। अभी तक जितने ट्रांसफर हुए है, उनमें हंड्रेड परसेंट ट्रांसफर की खबर एनपीजी में सबसे पहले लगी है। बता दें, एनपीजी ब्यूरोक्रेसी के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों की सबसे भरोसेमंद खबरें देने के लिए जाना जाता है।

Next Story