Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक प्रमोशन रद्दः आदेश जारी ...नियमों को ताक पर रख दे दिया था पदोन्नति...कई जिलों में सीनियरिटी लिस्ट पर उठ रहे सवाल ...

शिक्षक प्रमोशन रद्दः आदेश जारी ...नियमों को ताक पर रख दे दिया था पदोन्नति...कई जिलों में सीनियरिटी लिस्ट पर उठ रहे सवाल ...
X
By NPG News

रायपुर 1 मार्च 2022। स्कूल शिक्षा विभाग और विवाद का साथ चोली दामन की तरह हो गया है। अब दुर्ग सम्भाग में जारी की गई एचएम याने प्रधान पाठक की पदोन्नति सूची रद्द कर दी गई है। इसके आदेश भी जेडी ने जारी कर दिए हैं। सबसे बड़ी दुविधा में वे शिक्षक है जो पदोन्नत होकर नए जगहों पर जॉइनिंग भी दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षकों की सीनियरिटी की गणना में ही गड़बड़ी हुई थी। दावा आपत्ति के बाद भी इस सूची में त्रुटियों का पाया जाना बड़ा सवाल पैदा करता है। दरअसल कई जिलों में प्रथम नियुक्ति को आधार बना कर लिस्ट तैयार किया गया है तो कई जिलों में तबादले के बाद जिलों में जॉइनिंग देने वाली तारीख को आधार बनाया गया है। इतना ही नहीं स्कूलों में जूनियर शिक्षक जिले में सीनियर बनकर एचएम में पदोन्नति पा गए। अब जांच उपरांत यह सूची रद्द की गई है। इसमें दुर्ग सम्भाग के बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव,बालोद जिले के शिक्षक प्रभावित हुए हैं। बहरहाल यह विवाद यही थम जाएगा ऐसा होता नहीं दिख रहा है। दूसरे जिलों के शिक्षकों में भी नियमों की व्याख्या को लेकर हड़कम्प व्याप्त है।







Next Story