Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक ने स्कूली छात्रा पर संबंध बनाने के लिये बनाया दबाव... एफआईआर के बाद हुआ फरार

Raipur Breaking News
X
By NPG News

जीपीएम 8 मई 2022। अपनी ही छात्रा पर बुरी नजर डाल एफआईआर के लिये परेशान करने वाले कलयुगी शिक्षक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिक्षक अपनी 14 वर्षीय छात्रा पर सम्बंध बनाने का दबाव बना रहा था। फिर बात खुलने के डर से छात्रा को 500 रुपये का लालच भी दिया। घटना 19 अप्रैल की है।

मिली जानकारी के अनुसार मरवाही ब्लाक के स्कूल में शिक्षक विनोद रॉय पदस्थ है। 24 अप्रेल से स्कूलो में शासकीय अवकाश लग चुका है। बीते 19 अप्रैल को जब छात्रा स्कूल जाने को खड़ी थी तब शिक्षक विनोद राय बाइक से पहुँचा और छात्रा को भी स्कूल ले जाने के लिये लिफ्ट देकर बैठा लिया। रास्ते मे छात्रा को सम्बंध बनाने के लिये आरोपी शिक्षक दबाव बनाने लगा। छात्रा के नही मानने पर उसे 500 रुपये देकर घटना के सम्बंध में किसी से चर्चा करने से मना किया।

छात्रा डर से कई दिनों तक चुप रही और घटना के सम्बंध में किसी को नही बताया। फिर हिम्मत जुटा कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर मरवाही थाने पहुँचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

Next Story