CG-मंत्री तक पहुंच सकती है शिक्षक पोस्टिंग घोटाले की आंच...संकुल प्रभारी भी गिरफ्तार, मंत्री के साले से दोस्ती गांठ शिक्षकों की पोस्टिंग का खेल

बिलासपुर, 5 फरवरी 2022। पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग के लिए सौदा करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अब से कुछ देर पहले संकुल में सम्बद्ध शिक्षक योगेश पाण्डेय को भे गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं, योगेश पाण्डेय सूबे के एक मंत्री के साले से दोस्ती गांठ मंत्री तक पहुंचा और फिर पोस्टिंग का खेल खेलने लगा। इस मामले में पुलिस स्कूल शिक्षा विभाग के बदनाम मगरमच्छों को राडार पर लेकर जांच कर रही है। पता चला है, कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पिछले हफ्ते शिक्षक नंदकुमार साहू का एक आडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पोस्टिंग के लिए 90 हजार रुपए मांग रहा था। आडियो वायरल होने के बाद सरकार के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस हरकत में आई और शिक्षक को तलब कर पूछताछ की। लेकिन, वह यह कहते हुए मुकर गया कि उसका मोबाइल गुम गया है। लेकिन, जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आज तड़के आरोपी शिक्षक के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बिलासपुर के दयालबंद स्कूल के पूर्व संकुल प्रभारी योगेश पाण्डेय को भी धर दबोचा। नंदकुमार साहू ने पुलिस को बयान दिया कि योगेश पाण्डेय की कोचिंग में वह पढ़ने जाता था। उसी समय से उनसे संबंध था। 70 हजार रुपए लेकर साहू की बिलासपुर शहर के बहतराई स्कूल में पोस्टिंग योगेश पाण्डेय ने कराई। योगेश ने बाद में नंदकुमार साहू को अपना एजेंट बना लिया। नंद कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि योगेश पाण्डेय ने उसे चयनित शिक्षकों की सूची दी थी कि वो संपर्क कर लेनदेन की बात करें। एक पोस्टिंग में योगेश पाण्डेय उसे पांच हजार रुपए देता था। पुलिस ने आज सुबह योगेश पाण्डेय के घर से चयनित शिक्षकों की लंबी सूची बरामद कर लिया है।
पता चला है, योगेश पाण्डेय प्रदेश के एक मंत्री के बिलासपुर जिले में ससुराल है। योगेश वहीं पोस्टेड था। उसकी मंत्री के साले से दोस्ती हो गई। इसके बाद योगेश पाण्डेय ट्रांसफर करवा कर बिलासपुर शहर में पोस्टिंग करा ली। और उसके बाद ट्रांसफर के खेल में लग गया।
नए चयनित शिक्षक ललिता साहू का 20 जनवरी को जारी चयन सूची में नाम आने के बाद उनके पति भूपेंद्र साहू के पास नँद कुमार साहू का फोन आया। नँद कुमार साहू ने उनकी पत्नी की पोस्टिंग मनचाही जगह में करवाने का दावा कर के रकम की मांग की थी। ध्यान नही देने पर बार बार फोन कर के रकम की मांग की गई और नही देने पर पोस्टिंग लटकाने की धमकी दी गयी। जिसके बाद परेशान शिक्षक भूपेंद्र साहू ने ऑनलाइन व नगद के माध्यम से 85 हजार रुपये नँद कुमार साहू को दिए।
मेमोरेंडम कथन के आधार पर योगेश पांडेय पिता स्व. अशोक पांडेय उम्र 37 वर्ष निवासी गीतांजलि सिटी को उसके घर से उठाया गया। पूछताछ में वह पहले तो मुकरता रहा फिर सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके घर से चयनित शिक्षको की सूची के साथ पोस्टिंग के लिये वसूली गयी रकम में से 18 हजार रुपये बरामद कर लिया है।
ऑडियो में रकम मांगने में पकड़ाया शिक्षक नँद कुमार साहू ने पूर्व संकुल प्रभारी योगेश पांडेय की कोचिंग में अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान गणित की कोचिंग की थी। तबसे योगेश और नँद साहू का परिचय है। चयन के बाद योगेश पांडेय ने ही 75 हजार लेकर शहर से लगे बहतराई स्कूल में नँद कुमार साहू की पहले पोस्टिंग करवाई उसके बाद उसे वसूली करवाने के लिये बीईओ कार्यालय में अटैच कर लिया...
