Begin typing your search above and press return to search.

बालोद 23 जून 2022। बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। बिजली गिरने के समय शिक्षक खेत मे काम कर रहे थे,इस दौरान आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक कौशल कोठारिया बालोद जिले के डौंडी विकासखण्ड के बेलोदा गांव के रहने वाले थे। देवरी गांव के मीडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। कल रात उनके खेत को हाथियों ने रौद दिया था। मुआयना करने आज सुबह शिक्षक गए हुए थे। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश में शिक्षक मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। इस घटना में शिक्षक बुरुई तरह से घयाल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ग्रामीणों ने संजीवनी 108 बुलवा कर अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
Next Story
