Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक की हादसे में मौत: ट्रक चालक ने प्रधानपाठक समेत दो को कुचला, चक्काजाम

शिक्षक की हादसे में मौत: ट्रक चालक ने प्रधानपाठक समेत दो को कुचला, चक्काजाम
X
By NPG News

राजनादगांव 30 नवम्बर 2021। राजनादगांव में साइकिल में जा रहे शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक व एक अन्य व्यक्ति को ट्रक ने रौद दिया। मौके पर प्रधान पाठक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना राजनादगांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आज सुबह मोहला के बोरिया शासकीय स्कूल में पदस्थ प्रधानपाठक भाउदास कार्तिके किसी कार्यवश अपने एक साथी के साथ साइकिल में निकले थे। वे पर्रीनाला मार्ग पर पहुँचे ही थे कि एक बेकाबू ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया और साइकिल सवार दो लोगो को रौदते हुए सड़क के डिवाईडर पर चढ़ गई। ट्रक की चपेट में आने से प्रधानपाठक की तत्काल मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति को गम्भीर चोटे आयी। घायल शख्स को इलाज के लिये रायपुर रिफर किया गया है, तो वही आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह लोगो को समझा बुझा कर डिवाइडर में फंसे ट्रक को हटवाया और जाम खुलवाया।

Next Story