Begin typing your search above and press return to search.

टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, समय से पहले बुलाया और फिर करने लगा छेड़छाड़... पुलिस ने किया गिरफ्तार...

टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, समय से पहले बुलाया और फिर करने लगा छेड़छाड़... पुलिस ने किया गिरफ्तार...
X
By NPG News

दुर्ग 15 फरवरी 2022। ट्यूशन में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कमलजीत सिंह 57 वर्ष है।

जानकारी के मुताबिक घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ट्यूशन टीचर ने छात्रा को घटना वाले दिन जल्दी बुलाया था। छात्रा जब ट्यूशन पहुंची तो इस दौरान आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगा। इस बीच अन्य छात्राएं भी वहां पहुंच गई, जिन्हें देखकर आरोपी पीड़ित नाबालिग को धमकी देकर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

इस बात की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोग आरोपी को सजा देने उसके घर पहुंच गए थे, जिन्हें पुलिस ने समझा कर शांत कराया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर की खोज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ 354 (क) (1), 342 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story