Begin typing your search above and press return to search.

टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार: एक बार चार्जिंग और 310km होगी रेंज, हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी

टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार: एक बार चार्जिंग और 310km होगी रेंज, हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी
X
By NPG News

NPG डेस्क। टाटा ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो का EV वेरिएंट लॉन्च किया है। लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स की डिटेल सामने आती जा रही है। इसमें क्रूज कंट्रोल और वन पैडल ड्राइव टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस EV में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से और डिलीवरी जनवरी 2023 से होगी।

टाटा मोटर्स पहले ही एसयूवी और सेडान कैटेगरी में इलेक्ट्रिक व्हीकल उतार चुकी है। एसयूवी सेगमेंट वाली टाटा नेक्सॉन ईवी को खासा पसंद भी किया गया है और इसी ने ईवी बाजार में टाटा मोटर्स का दबदबा बनाया है। वहीं कंपनी ने कुछ समय पहले सेडान कैटेगरी में टाटा टिगोर ईवी को पेश किया था। अब हैचबैक में भी कंपनी ने ग्राहकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल का विकल्प दिया है। कीमत के लिहाज से भी इस नई इलेक्ट्रिक व्हीकल को हाथों-हाथ लिए जाने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स ने साल 2026 तक 10 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। टाटा टिआगो ईवी के लॉन्च हो जाने से अब तक टाटा की तीन इलेक्ट्रिक कारें आ चुकी हैं। वहीं आने वाले 3-4 साल के में टाटा मोटर्स 7 और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। टाटा नेक्सॉन EV और टाटा टिगोर EV जैसे मॉडलों के साथ देश में EV सेगमेंट को लीड कर रही है। टाटा टियागो EV सेगमेंट में भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है। टियागो की बैटरी को DC फास्ट चार्जर से 80% चार्ज करने में 57 मिनट लगेंगे।

टियागो में 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं। टाटा मोटर्स के दावों के मुताबिक टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। इस EV पर 1,60,000 किलोमीटर तक बैटरी और मोटर वॉरंटी मिलेगी।

नई इलेक्ट्रिक कार में कई नए फीचर्स दिए हैं। इसमें 24kWh का बैटरी पैक है, जो एक बार पूरी तरह से चार्ज हो जाने पर 315 किलोमीटर का रेंज देने में सक्षम है। वहीं 19.2 kWh बैटरी पैक ऑप्शन एक बार चार्ज होने पर 250 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। कंपनी ने इसमें वही इलेक्ट्रिक मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप दिया है, जो हम पहले ही टिगोर ईवी में देख चुके हैं। यह मोटर 74.7PS पावर और 170Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा कंपनी ने टिआगो ईवी में क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल री-जेन मोड जैसे फीचर्स भी दिए हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी करीब 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। यह कार महज 5.7 सेकेंड में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

Next Story