Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: आज इन छह राशियों को मिलेगा लाभ,चमक उठेगा भाग्य, जानिए अन्य राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 26 दिसम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 दिसंबर को रविववार है। रविवार के दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 26 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलैक्स हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कर्क राशि

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए उत्साहित रहेंगे, लेकिन आपको उसके लिए भी कुछ समय रुक जाना ही बेहतर होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको कुछ और समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। यदि आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य से अपने मन की बात कहेंगे, तो वह उसे सुनेंगे और समझेंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनके घर कोई नन्हा मेहमान भी आने की खुशखबरी आज उनको मिल सकती है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दायक रहेगा। आज आपका अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज अक्समात आपको अपने किसी परिजन की स्वास्थ्य में गिरावट की बात सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सायंकाल क समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपका अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर पिकनिक पर भी जाने का विचार विमर्श कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां जाते समय ध्यान देना होगा कि कहीं आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं व सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी परिणाम के आने से प्रसन्नता होगी। व्यापारी वर्ग को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी से यदि आज आप किसी पुराने मुद्दे पर विचार विमर्श करना चाहते हैं, तो अभी रुक जाएं, नहीं तो इसमें आपकी उनसे नौकझौक हो सकती है। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई के लिए अपने गुरुजनों से कुछ सलाह ले सकते हैं, तभी वह किसी परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नौकरी में पूरी ईमानदारी व बुद्धिमत्ता से कार्य करेंगे और अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिनके कारण आपको वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें, क्योंकि यदि उन्हें कोई कष्ट है, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, जो लोग सट्टे अथवा जुए में निवेश करते हैं, उनको आज अपने धन का निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको कुछ गुप्त स्त्रोतों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते भी नजर आएंगे। यदि आज आप किसी नये मकान, वाहन आदि को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसमें उनकी तरक्की, वेतन वृद्धि आदि शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे।

मीन राशि

आज आपको अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आप अपने उद्देश्य को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके अपने छोटे भाई बहनों से संबंधों में भी मधुरता आएगी। यदि परिवार मे कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी हिम्मत से जिस भी कार्य को समाप्त करेगे, उसमें आज आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। यदि आप आज किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिल उत्तम रहेगा।


Next Story