Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: आज इन पांच राशि वालों को होगा लाभ, यश में होगी वृद्धि....जानिए क्या कहती है आपकी राशि...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 12 जून 2022। जानिए 12 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा...

मेष राशि

आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। घर से बाहर जाते समय बड़ों का आशीर्वाद लेना बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। जिन्हें आपको पूरा करना ही होगा। परिवार में कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो भी जाए तो उसमें आपको गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी संबंधों को खराब कर सकता है। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी समाप्त हो जाएगी।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है। दफ्तर में बचा हुआ कार्य पूरा होने की वजह से मन का बोझ हल्का होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई रुकावटें आ रही थीं,तो वह समाप्त होगी। मित्रों का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा व अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें,नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कुछ जनसभा करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। दान पुण्य के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आय के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। माता-पिता का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा,जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होंगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह राशि

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे।

कन्या राशि

मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बने हुये हैं। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने की संभावना बन रही है। खरीददारी में अधिक खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। परिवार के साथ भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। मित्रों से मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। मानसिक तनाव रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में नए विचार आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में भी मतभेद रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ नये लोगों से संबंध बनेंगे। स्वभाव पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान का ध्यान रखें।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा में लगाने से खुशी मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। अपनी पसंद के कार्य कर सकेंगे। जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का होगा, क्योंकि आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं जो लोग कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी सदस्य एक साथ रहेंगे जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। लेकिन वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतनी होगी अन्यथा दुर्घटना की आशंका है।

Next Story