Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: आज इन 4 राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार... वहीँ इन्हें स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 26 फरवरी 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धनप्राप्ति होगी, लेकिन थोड़ी प्रतिकूलताओं का कामना करना पड़ेगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। जॉब में उन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। खर्चे बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए संभलकर ही आगे बढ़ें।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम और नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। अधिक मेहनत और अपने काम पर फोकस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में भी आज आपसी कलह के कारण आपको क्रोध आएगा, लेकिन आपको उस पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपको आय के कुछ नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे, जिन पर आपको अमल करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए व्यापार में लाभ का सौदा लेकर आएगा और आप उसे अपने व्यवसाय में पार्नटर भी बना सकते हैं, लेकिन उससे पहले आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपका वह सपना पूरा होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिससे आपकी पुरानी यादें भी ताजा होंगी। यदि आज परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह संबंधित प्रस्ताव पर सलाह मशवरा हो, तो उसमें आपको सभी सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने संचित धन में से भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए परेशानीभरा रह सकता है। आज आपको अपनी माताजी से किसी कहे हुए वादे को पूरा करना होगा।

कन्या राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा। पूरे दिन परिवार का माहौल आनन्दमय बना रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

तुला राशि

आज आपके मन में कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करने में मदद करेगा। ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है, आपको संभलकर रहना चाहिए। अगर आपकी किसी मित्र से अनबन हो रखी है, तो वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। आपके स्वास्थ्य में आज कुछ उतार-चढ़ाव बनेगा। इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज वो किसी नई कविता की रचना करेंगे। आपकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग डिजाइनर है उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।

धनु राशि

आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को दोस्त के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बातचीत होगी। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मकर राशि

आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपकी बातों से असहमत हो सकता है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। बिल्डर्स अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। आपको धन लाभ होने की उम्मीद है।

कुंभ राशि

आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे। ये सलाह आपके लिये लाभकारी रहेगी। आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे। ऑफिस के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जोकि आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा।

मीन राशि

आपके रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट आज मिठास में बदल जाएगी। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों से किसी प्रश्न को समझने में मदद मिलेगी। आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामों में पूरी तरह से केन्द्रित रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

Next Story