Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: आज मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वाले आमदनी को ध्यान में रखकर करें खर्च... धनु, मकर, धनु राशि वालों को होगा लाभ

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 10 अप्रैल 2022। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी मनाई जाती है। इसी दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। जानिए 10 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

तनाव के कारण किसी बीमारी का शिकार होना पड़ सकता है। आराम महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। नए समझौते लाभदायक लग सकते हैं, लेकिन वे अपेक्षित लाभ नहीं देंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें।

वृष राशि

आज का दिन आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। संतान की संगति की ओर आपको ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव करा सकते हैं। सायंकाल के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि किसी से उधार लिया,तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने भौतिक सुखों में वृद्धि के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे और आपको संतान की सभी इच्छाओं को पूरी करने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आप कोई कीमती वस्तु खरीदें तो अपनी जेब का ख्याल रखें,नहीं तो आपके धन कोष में कमी नहीं आ सकती है। यदि माता या पिता आपको किसी कार्य को सौपे,तो आपको उसे समय पर पूरा करके देना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कर्क राशि

आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करना चाहिए। करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जिससे आपको प्रसन्नता होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बच्चों का समय आज खेल-कूद में बीतेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि

आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी। दाम्पत्य रिश्ते पहले कि अपेक्षा और मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

तुला राशि

आज आपको अपने काम में सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज का पूरा दिन परिवारवालों के साथ हंसी खुशी बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। जरूरतमंद को सवा किलो जौ दान कर दें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। बच्चें घर पर ही खेल कूद में लगे रहेंगे। उनकी शरारतें आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। आज पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने वाला है। लवमेंट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। परिवार सहित भगवान गणेश की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

धनु राशि

आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आपको परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थय अच्छा बना रहेगा।

मकर राशि

सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आप कोई रुका हुआ कार्य घर बैठे पूरा कर लेंगे। प्रोपर्टी लेने का योग बन रहा है। लवमेटस एक दूसरे से शादी की बात करेंगे। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्यायों का समाधान होगा।

कुंभ राशि

आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या से आज राहत मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगायें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि

आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। लवमेट एक दूसरे से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज कोई कार्य पूरा करने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।



Next Story