Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: आज वृष, मिथुन, कन्या राशि वालों का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा... धनु, कर्क राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, होगा लाभ

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 15 मई 2022। मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज पारिवारिक जरूरतों में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आपकी कठिन परिस्थितियों का मुकाबला कर पाएंगे। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज रहेंगी। यदि किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी मामले में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें भी आज वृद्धि हो सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी शान शौकत देखकर आपके शत्रु भी हैरान व परेशान रहेंगे। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत और गहरा होगा,क्योंकि यदि आप संतान को किसी कार्य को सौंपेंगे,तो वह उसे समय से पूरा करके देंगे,जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और रुकना होगा,तभी उन्हें राहत मिलती दिख रही है।

सिंह राशि

परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यों में दिलचस्पी बनी रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला राशि

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्म संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। मनपसंद पार्टनर मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी,लेकिन भाग्य का साथ मिलने से संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों का भी हिस्सा बनेंगे,जहां आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है।

मकर राशि

बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि

मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बन सकता है।

मीन राशि

किसी से अपशब्द न कहें। विवाद होने की आशंका है। अपनी गलती किसी दूसरे पर न थोपें। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। कुछ गुप्त बातें खुलकर सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिये व्यायाम अवश्य करें। पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

Next Story