Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों की संपत्ति में होगी वृद्धि..जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 3 अप्रैल 2022। आज के राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। पढ़े दैनिक राशिफल...

मेष राशि

नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहनशक्ति को कम करता है, बल्कि आपके विवेक को भी जंग लगा देता है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार पैदा कर देता है। कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। इस राशि के बेरोजगारों को बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में उनके काम की सराहना मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। छात्रों के लिए यह दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बढ़ाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। यात्रा और शिक्षा से जुड़े कार्य आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे। व्यापार से संबंधित समस्या का समाधान होगा।

कर्क राशि

आज सामाजिक रूप से काफी सम्मान प्राप्त होगा। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। आज शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। परिजनों से आपके सम्बन्ध मधुर व आत्मीय रहेंगे। नये कार्यों का शुभारम्भ करने के लिये दिन अच्छा है। अनजान लोगों की वजह से दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि

साधु प्रवृत्ति के व्यक्ति के विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। सन्तान को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। सरकारी जॉब करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव भी करना पड़ सकता है। इससे व्यापार में बिक्री बढ़ सकती है। कुसंगति से दूर रहें। समय पर कार्यपूरे होंगे।

कन्या राशि

कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। नए काम से जुड़ी अपनी योजनाओं को लोगों से ज्यादा शेयर न करें। आज आपको सहयोगियों से समर्थन नहीं मिलेगा। पुरानी उधारी वापस करने का दबाव आपको परेशान करेगा। आज थोड़ा शान्त व धैर्यवान रहें। छात्रों को लाभ होगा। कठिन परिस्थितियाें का सामना करेंगे।

तुला राशि

आज घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लाइफ पार्टनर साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। आपके मूड में बदलाव हो सकता है। लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में महिलाओं को सम्मान मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। प्रपोज कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। मित्रों व सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि

पारिवारिक रिश्तों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपने लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त कर लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको नये अवसर मिल सकते हैं। बड़ी डील हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं से आपको यश प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सलाह व चर्चा करना उत्तम होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

मकर राशि

आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। थकान हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। खानपान में शुद्धता व पोषण का ध्यान रखें। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। तनाव लेने से आपके निर्णय गलत हो सकते हैं। मकान निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कुंभ राशि

अपने विचारों को नियंत्रित रखें। रिश्तेदारों से चर्चा होगी। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आपको अचानक से कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। स्वाध्याय में मन लगेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने धन के निवेश का लाभ मिलेगा, लेकिन आपको कठोर वाली वाणी के कारण कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी संकट ग्रस्त व्यक्ति की मदद करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी पर भरोसा करने से पहले अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

Next Story