Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक...वहीँ इन्हें रहना होगा आज सावधान

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 20 मार्च 2022। रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही फलदाई माना जाता है। सूर्य की पूजा से आत्मबल बढ़ता है। क्योंकि सूर्य आत्मा के कारक भी हैं। जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

छात्र अपने करियर और उच्च शिक्षा को लेकर सजग रहेंगे। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। नए आयोजनों की रूपरेखा बन सकती है।घर का वातावरण सुखद रहेगा। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। अपने खर्च पर काबू रखें।

वृषभ राशि

आज आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास धार्मिक गतिविधियों के कारण आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप एक बड़े व्यापार समूह के साथ साझेदारी करेंगे। अपेक्षा से अधिक धन की प्राप्ति होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। लोग आपकी रचनात्मकता की सराहना करेंगे। आज आप परिवार सहित देवी मां के मंदिर में जाएंगे। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

अशुभ सूचना मिल सकती है। भारी सामानों से जुड़े कारोबार में परेशानी होगी। आज आपको बहुत सारा काम एक साथ करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की मदद से कार्य आगे बढ़ेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा।बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने दूर रह रहे परिजनों से फोन पर हालचाल अवश्य ले। यदि कोई मदद की उम्मीद लेकर आता है, तो उसे निराश ना करें। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदि किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें आपको यातायात के नियमों का पालन अवश्य करना होगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपको दूसरों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय दूसरों की बातों को भी महत्व देना होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपको चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी के साथ मिलकर कुछ भविष्य की योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी कानूनी मामले से बच कर रहना होगा, नहीं तो वह आपके लिए कोई लंबी परेशानी लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह भी पक्की हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज का दिन शेयर बाजार आदि में निवेश करने वालों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें उनका धन मार्केट से दुगना होकर मिलेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोग यदि अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखेंगे, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। यदि आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखा, तो आप परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो उसमें आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा करने में बिल्कुल देर नहीं करनी है, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए, यदि आपने बर्बाद किया, तो वह आपको महंगा पड़ सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप अपने रुके हुए धन को वापस पाकर प्रसन्न रहेंगे, जो लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से समय पर मदद मिलने के कारण आप अपने कार्य को सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि

आज मां दुर्गा की कृपा से आपके विचार कार्य पूरे होंगे। मित्रों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में आपको अधिकारी मिलेंगे। आज आपकी प्रगति निश्चित है। आज आप वाहन खरीदने का मन बना लेंगे। आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर रहेगा।

धनु राशि

आज कोई मित्र आ सकता है। अचानक आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद रहेगा। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव देगा। अगर आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदे का सौदा होगा, समय इसका गवाह है।

मकर राशि

निश्चित तौर पर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा- लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी में वृद्धि होगी, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि

आज आपके सारे कामों का हल चुटकी में निकल जाएगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को भी आपकी राय पसंद आएगी। लेखन कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी आय में वृद्धि के लिए कुछ नए निवेश भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज वह भी सुधरेगा। जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, आज उनको अपने पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों की ऑफिस में आज पदोन्नति हो सकती है। खान-पान की ओर ध्यान देना होगा नहीं तो कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

Next Story