Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: वृषभ, कन्या, धनु, कुंभ आज आपका दिन रहेगा शानदार, बड़ा धन लाभ होगा...जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 5 दिसम्बर 2021. आज हम आपको 5 दिसंबर 2021 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास की संभावना रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि

आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। कार्यों में आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे।ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं।

तुला राशि

आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आज किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लेना चाहिए। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

सिंह राशि

ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे। व्यापारी वर्ग को आज फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आसानी से निकल जाएगा। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

धनु राशि

आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मकर राशि

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आयेगा, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। आज आप भविष्य के लिए योजनाएं बनायेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बनायेंगे। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लगेगी।

कुंभ राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

मीन राशि

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।




Next Story