Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक राशि वालों का दिन आज रहेगा शानदार... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 13 मार्च 2022। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ और इंतजार करना पड़ेगा, तभी उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय के मामलों में आज आपकी प्रगति देखकर लोग आपसे प्रसन्न होंगे। आप जीवनसाथी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने की सोच सकते हैं। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगी। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको अपने पिताजी अथवा परिवार के मुखिया का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप आज किसी आर्थिक मदद को पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको कानून संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। यदि आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके कष्टों में आज सुधार हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को धन हानि होने की पूरी आशंका है, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा और निवेश का जोखिम उठाने से बचना होगा। आप संतान के लिए कुछ धन का निवेश करेंगे। आपके किसी मित्र को आपके कड़वे स्वभाव के कारण कुछ परेशानी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते नजर आएंगे। आपने यदि अपने धन को निवेश करने का मन बनाया है तो शेयर बाजार, आदि में निवेश कर सकते हैं सावधानी से और मार्केट के विशेषज्ञ की राय लेकर।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद के लिए कहेगा। आप उसकी हर संभव मदद करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज शादी के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे, साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएँगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी मित्र से मिलने आप उसके घर पर जाएंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। वहीं कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर काफी फायदेमंद रहेगी। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर ताल-मेल स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट के विषय में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक-झोक होगी, इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। साथ ही अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। आप किसी नए कार्य की योजना आज बना सकते हैं। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा,इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। आपके लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका हुआ कार्य पूरा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स जो किसी बड़े कॉलेग में दाखिला लेना चाहते है, आज उन्हे कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज का दिन व्यवसाय के खास सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मुलाकात अपने दोस्तों से होगी। अगर व्यापारी हैं तो आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। आपके काम काज की गति बढ़ेगी।

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता आज बच्चों को कहीं बाहर घूमाने ले जाएंगे। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आप किसी चीज को लेकर उलझन में रहेंगे।

Next Story