Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: वृष, कर्क, कन्या, धनु वालों को होगा धन लाभ होगा...तुला राशी के जातक विरोधी से रहेंगे परेशान...

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

रायपुर।

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 17 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 17 जुलाई 2022, रविवार ,

तिथि-चतुर्थी 10:49 AM तक उसके बाद पञ्चमी

आज का नक्षत्र-शतभिषा 01:25 PM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद

योग—शोभन और राहुकाल -05:31 PM से 07:11 PM तक

चन्द्रमा - चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। । जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक को पारिवारिक सुख प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। घर में छोटे-मोटे विवाद होंगे। जीवन साथी का समर्थन से ऊर्जावान बनेंगे। जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें। नौकरी में कई अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। दान-धर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

आज का शुभ रंग - जामुनी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले दिन प्रेम प्रसंग मिला जुला रह सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल होने वाला है। नौकरी में धन लाभ होगा। खर्च के रास्ते बनेंगे। बिजनेस में परिवार के सहयोग से सफल रहेंगे। ईश्वर के प्रति आस्था रखकर काम करें। घर में भी सामंजस्यपूर्ण स्थिति भी बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- क्रीम।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले ऑफिस में काम की तारीफ के साथ, ट्रांसफर और पदोन्नति का भी हो सकती है। जातक को परिवार और पिता से लाभ मिल सकता है। संतान को सही मार्गदर्शन देंगे। आज आपको लगेगा कि धीरे-धीरे भाग्य की वृद्धि हो स्वास्थ्य के दृष्टि से सिरदर्द, नेत्र पीड़ा होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए शुरुआत में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आमोद-प्रमोद के संसाधनों में वृद्धि होगी। विदेश से जुड़े जातक को अच्छा लाभ मिलेगा। गाड़ी खरीदने के योग इस सप्ताह है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुखद नहीं है।

आज का शुभ रंग- बैंगनी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाली का मन में प्रसन्नता व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातक की उन्नति होगी। व्यापार में आशातीत सफलता मिलने की उम्मीद है।रुका धन प्राप्त होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध पर संयम रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले मूल्यवान वस्तुओं की खरीद करेंगे। घर में आने वाले मेहमान से आपको लाभ होगा। परिवार के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध भी अच्छे चलने वाले है। नौकरी में पदोन्नति होगी। पढ़ाई की क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।संपत्ति की रक्षा करे और व्यापार में दिमाग से काम लें।

आज का शुभ रंग- पीच।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले नौकरी में विरोधी से परेशान रहेंगे। जो लोग कम्यूनिकेशन की फील्ड में है उनका ट्रांसफर होगा। परिवार में धार्मिक आयोजन करेंगे। बिजनेस में लाभ के साथ कई परेशानी भी आने वाली है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले सेहत से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव के चांसेज है।बच्चों व परिवार को बाहर घूमाने ले जाएंगे। जातक को कई तरह के लाभ होंगे जो आने वाले दिनों के लिए अच्छा है। बिजनेस जिन लोगों के साथ कर रहे है उनके साथ दूरी बनाकर रखें।

आज का शुभ रंग- नीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले कुछ जातकों की शादी तय हो सकती है। नौकरी में चाहे प्राइवेट हो या सरकारी पदोन्नति तो तय है। किसी धार्मिक काम का आयोजन करेंगे। किस्मत के बल पर घर या वाहन की खरीद संभव है।कुछ व्यवसायिक तौर पर धन लाभ मिलेगा।सेहत सामान्य चलेगा, शारीरिक रुप से दर्द से परेशान रहोगे।

आज का शुभ रंग- केसरिया।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहे। कल भाई-बहनों को किसी प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। कल वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। नौकरी व बिजनेस सबकुछ सामान्य चलेगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले के लिए काल्पनिक भय से निपटने वाला होगा। नकारात्मक विचारों से जातक परेशान रहेंगे। अगर किसी को पैसे उधार दिए हैं तो उसे मिलने में विलंब संभव है। नौकरी में समय ठीक रहेगा। जातक को बॉस का पूरा सहयोग करेंगे। पति-पत्नी की भावनाओं में नकारात्मकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में भी लड़ाई हो सकता है। आय का स्रोत बढ़ सकता है।

आज का शुभ रंग-काला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले के वैवाहिक जीवन लड़ाई झगड़े होंगे।जातक के स्वभाव में क्रोध व अहंकार देखने को मिलेगा। उनके वैवाहिक जीवन में बड़ा विवाद पैदा कर सकता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल भी अशांत रहेगा। बच्चे खुश रहेंगे। घर में मेहमान आ सकते है। नौकरी व बिजनेस में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

Next Story