Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल : ये राशि के जातक गुस्से पर रखें नियंत्रण, मेष से लेकर मीन राशि तक जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 17 अक्टूबर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 17 अक्टूबर को रविवार है। जानिए 17 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज का दिन आपका अपने व्यापार की विशेष व्यवस्था को करने में बीतेगा, जिसके कारण आज आप अपने सभी कार्य को आगे के लिए टला सकते हैं। आज का दिन सांसारिक दृष्टिकोण से भी उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोई भी ऐसा काम हाथ में नहीं लेना है, जिसमें आपको संशय हो। यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए परेशानी ला सकता है। व्यस्तता के कारण आज आपकी माता जी भी आपसे नाराज भी हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति करायेगा। आज आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है या किसी पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको नए सहयोगी मिलेंगे। आपके किए गए निवेश से भी आज आपको भरपूर लाभ हो सकता है। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो उसमे आपके परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जो आपके यहां लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप तनावमय रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों में सफलता हासिल करेंगे। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन बेहद हर्षित होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। शाम को आप अपने परिवार वालों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी से बहसबाजी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। हर कदम पर जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है।

कन्या राशि

आज आपका दिन उन्नति से भरपूर रहेगा। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। संपत्ति से संबंधित अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। छोटे कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। बिजनेस में आज कोई नई डील फाइनल होने से आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा लेकिन आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों को समय ना देने की वजह से आज आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। शाम के समय पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कानूनी मामलों से दूर रहें।

धनु राशि

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है, तो उसका आज समाधान ढूंढने में सफल हो सकते हैं। संतान के विवाह की बात पक्की होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। बहुत ही जल्द आपको पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के नए-नए जरिए सामने आ सकते हैं, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपका मन प्रसन्न होगा। दोस्तों से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी चल रही है, तो वह खत्म हो सकती है। पारिवारिक तालमेल बेहतर बने रहेंगे। जरूरी कामों में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही परेशानी का समाधान निकल सकता है।

मीन राशि

आज व्यापार के सिलसिले में आप नई योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे।

Next Story