Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: मेष, सिंह, कुंभ सहित इन 4 राशि के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल..

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 19 दिसम्बर 2021। आज का राशिफल बताता है कि आज खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। आज कुछ अच्छे लोगों का साथ मिलेगा जो आपके भविष्य को उज्जवल बनाएंगे। जातक अपने खर्च पर ध्यान दें और घर में मेहमान आएंगे, अच्छे से स्वागत करें। ऑफिस में माहौल जातक के अनुरुप नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाएं। बच्चों के साथ घूमने जाएंगे।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी सराहना होगी। दांपत्य जीवन में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ ही सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान भी आज आपको अपनी वाणी की मधुरता के कारण मान सम्मान मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे

वृष राशि

आज आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा, क्योंकि वह आज आपको कोई ऐसी सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा और उनकी बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आज आपने किसी संपत्ति का सौदा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए कुछ समय के लिए रूक जाए। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कैरियर में आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जो आपको चरम पर पहुंचाएगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भी आज कुछ और बेहतर ऑफर हाथ लग सकते हैं, जिसके कारण पुराने को छोड़कर दूसरे की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन आज आपके कुछ एैसे खर्च भी होंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको उपहार देंगे। सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

सिंह राशि

आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आने से मधुरता बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी जो लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे जिसका फायदा आप उठा उठाएंगे।

कन्या राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक खत्म हो जाएगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। लवमेट्स के रिश्तें में नयापन आएगा। आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपका सहयोग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस होगी। लेकिन जल्द ही रिलैक्स भी हो जाएंगे। जॉब के लिए नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। अच्छी जगह नौकरी लगाने के योग बने हुए हैं। ड्राई फ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। संचार-साधनों से आपको फायदा होगा। आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। नए अनुभव प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से इनकम बढ़ेगी। काम की गति बढ़ेगी। छात्र, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

धनु राशि

आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। कहीं जाने का प्लान बनाएंगे। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। करियर में आगे बढ़ेंगे, कारोबार में बरकत होगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। जमीन- जायदाद के कागजात को संभाल कर रखें। अपने आस-पास हो रही एक्टिविटी पर नजर रखने की आवश्यकता है। कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर टहलने जाएंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आपको नए ऑफर मिलेंगे, इसके लिए तैयार रहें। सामाजिक कार्यों में सफल होंगे। इस राशि के विवाहित लोग, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। माता के सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। माता-पिता आपकी ख़ुशी देखकर प्रसन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, उनके साथ आप देर तक बात करेंगे। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिशियल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा कराएगा। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे।

Next Story