Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, होगा लाभ..वहीं ये रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 6 मार्च 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

मेष राशि

मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशान्ति दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। परिवार में मांगलिक आयोजन से खुशनुमा माहौल रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आप संतान की कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा और आपको थकान, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आपको उसमें लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने कुछ खर्चों के बढ़ने के कारण परेशान तो होंगे, लेकिन व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो वाद विवाद लंबा खिंच सकता है। आज कोई पुरानी चीज आपके अचानक से सामने आ सकती है जिसे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसके कारण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे, जिसे देखकर प्रसन्नता होगी। प्रेम के मामले में आपको आज थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपका साथी किसी की बातों में आकर आपसे झगड़ा कर सकता है। आज के दिन प्राणायाम करने से आपको मानसिक तौर पर हल्का महसूस होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी क्योंकि एकाग्रता की कमी हो सकती है। आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपके किसी कार्य को करने से नाखुश रहेंगे, यदि आप हमें प्यार से समझाते हैं तो बेईमान सकते हैं और आपके काम में सफलता की दुआ भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, वो किसी से इस बारे में राय लेंगे। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी होगी। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिलेगी । दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट्स कही बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। माता के सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात होगी। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे आने वाले दिनों में आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मेहनत का उचित लाभ मिलेगा। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार वहां की जाँच-पड़ताल कर लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा। सहकर्मी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

धनु राशि

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को आज किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को आज सफलता मिलेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचनी चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय लेने में आप सफल होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर और बाहर हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। हर कोई आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई मुकाबला नहीं कर पायेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सीखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिलेगा। लवमेट्स को उपहार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घरवालों के साथ बिताएंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बनाएंगे। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित होगा। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

Next Story