Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: मेष, तुला, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों का दिन आज मील का पत्थर साबित होगा... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 23 जनवरी 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। जानिए 23 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें...

मेष राशि

इस दिन छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। लव लाइफ जीने वाले लोग आज अपने पार्टनर को कहीं बाहर घूमने ले जा सकते हैं। जिससे अगर उनके बीच कोई विवाद हुआ तो वह भी खत्म हो जाएगा। सट्टे में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। यदि वे निवेश करते हैं। तो यह उनके लिए एक अच्छा लाभ देने वाला होगा। छात्र आज पूरी एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई में लगे रहेंगे। तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि

आज आपको भावुकता में निर्णय लेने से बचना होगा। घर या व्यापार में कहीं भी कोई फैसला लेना हो तो भावुकता में न लें। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। तो उसमें सावधानी बरतें, नहीं तो उसमें दुर्घटना की आशंका है। इसलिए इसे कुछ समय के लिए टाल दें। आज आप लंबे समय से रुका हुआ धन पाकर प्रसन्न होंगे। आज आपको हर मामले में अपने बच्चों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने पारिवारिक रिश्तों को बचा पाएंगे।

मिथुन राशि

आज समय किसी शुभ कार्यक्रम पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे। आज आप अपने दोस्त के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों की ओर से शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ जीने वाले लोग आज एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। जिससे वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाएंगे। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च भी कर सकते हैं। शाम का समय आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई तोहफा लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतरीन ताल-मेल स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर करेगा। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से सहयोग लेंगे। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

तुला राशि

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज आप किसी नये काम की शुरुआत करने का मन बनायेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सभी रुके हुए काम आज पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज बेस्ट फ्रेंड से फोन पर आपकी लंबी बातचीत होगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई अच्छी खबर पता चलेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग पड़ा काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने कार्य को लेकर तारीफ होगी। आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी करेंगे। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल होंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनें की जरूरत है। छात्रों को सफलता पाने के अवसर बनेंगे।

मकर राशि

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा करेंगे। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी से भी बचना चाहिए।

कुंभ राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो जायेगी। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद भी मिलेगा। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से मिला प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ा देगा। आज आपकी संतान को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।






Next Story