Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: इन राशियों का चमकेगा भाग्य, नौकरी में मिलेगा लाभ... जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 7 अगस्त 2022 ka rashifal: रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-

आज का पंचांग :

आज 7 अगस्त रविवार

तिथि - दशमी तिथि 11:51 PM तक उपरांत एकादशी

नक्षत्र- - नक्षत्र अनुराधा 04:30 PM तक उपरांत ज्येष्ठा

योग- इन्द्र योग

राहुकाल - 05:24 PM से 07:01 PM तक

चन्द्रमा - चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का जातक का परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- पीपल के वृक्ष में दीप जलाएँ।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले के लिए फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – सूर्य की पूजा और व्रत और नमक का त्याग करें

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले धैर्य में कमी आएगी। आत्मविश्वास भी कम होगा। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने काम की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेल काम के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रहे, प्रेम संबंधों में नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- रविवार का व्रत और दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले के लिए मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करने का दिन है। जातक के मनके हिसाब से सारे काम पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंग। सामाजिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जा सकते है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए मन में नकारात्मक विचार आएंगे। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। संतान को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जातक को स्वभाव और वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में दोस्त के साथ पार्टनरशिप करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- शिव मंत्र का जप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले घर में सुख- शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छा रहेगा। घर में सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होग। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं। बिजनेस पर ध्यान दें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आप शिव मंदिर में जाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जो पढ़ाई कर रहे है,उनके मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। घर की खुशहाली में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां ला सकती हैं। नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ तलाक की स्थिति बन रही है। रिश्तों को लेकर सचेत रहे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। जातक के सकारात्मक विचार दूसरों को परिवार को फायदा मिलेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। जातक और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम करें। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। मन में तनाव की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। किसी वजह से परेशान रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। प्रेम संबंध में भी तनाव है।

आज का शुभ रंग- ऑरेंज

आज का मंत्र- सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। शादी की समस्या का समाधान होगा ।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- तेल का दान करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। जीवनसाथी को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। जरूरतमंद को भोजन करायें, दूसरों से मदद मिलती रहेगी। बिजनेस में विध्न आ सकते हैं। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तनाव रहेगा। बच्चों को अकेले ना छोड़े।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज क दिन गरीबों को भोजन करायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। ऑफिस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। गर्लफ्रेंड से मिलना होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग बनेंगे। किसी बड़े की सलाह फायदेमंद साबित होगा। अपने सेहत के प्रति सजग रहे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

Next Story