Begin typing your search above and press return to search.

SP की ऐसी विदाईः आमेजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाले एसपी की फूलों से सजी डोली में जवानों ने दी विदाई,

SP की ऐसी विदाईः आमेजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाले एसपी की फूलों से सजी डोली में जवानों ने दी विदाई,
X
By NPG News

भिंड, 5 दिसंबर 2021। भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह को राज्य सरकार ने हटा कर पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक याने एआईजी बना दिया। लेकिन, जिले के पुलिस बल ने उन्हें ऐसी विदाई दी कि अफसरों के लिए यह यादगार बन गया। मनोज सिंह 2009 बैच के आईपीएस हैं। मनोज सिंह ने नशा तस्करों के साथ ही आमेजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर चर्चा में आए थे। राज्य सरकार ने उनके स्थान पर शैलेंद्र सिंह चौहान की पदस्थापना की गई है। चौहान भिंड पहुंच गए हैं और शनिवार की रात को मनोज कुमार सिंह के अधीनस्थों ने ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे की एक होटल में विदाई पार्टी रखी थी। इसमें मनोज कुमार को जहां विदाई दी गई वहीं, शैलेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह के साथ अधीनस्थों ने डांस भी किया।

बताते हैं, विदाई पार्टी में उस समय लोग भावुक हो गए जब पार्टी खत्म होने पर होटल के दरवाजे पर सजी-धजी डोली लाई गई। दुल्हन की तरह जिस तरह डोली को सजाया जाता है, उसी अंदाज में डोली सजाई गई थी। स्थानांतरित हो रहे मनोज कुमार सिंह को अधीनस्थों ने उसमें बैठाया और जिले के कुछ थाना प्रभारियों ने डोली को कंधे पर उठा लिया। एसडीओपी गोहद नरेंद्र सोलंकी, थाना प्रभारी गोहद गोपाल सिंह सिकरवार, देहात थाना प्रभारी रामबाबू सिंह यादव, रौन थाना प्रभारी उदयभान यादव और एसआई ध्यानेंद्र सिंह यादव ने डोली को कंधा देकर मनोज कुमार सिंह के वाहन तक पहुंचाया। मनोज कुमार की इस विदाई पार्टी में जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस, एडीएम प्रवीण फुलपगारे, डीएफओ वीएस होतगी, सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे भी शामिल हुए। गौरतलब है कि एसपी रहते मनोज कुमार सिंह ने गांजा की तस्करी के मामले में अमेजन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और जिले में सट्टा-जुआ कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की थी।

Next Story