Begin typing your search above and press return to search.

छात्र का शव: घर से निकले युवक की लाश मिली दोस्त के घर, दोस्त बोले- सट्टे और जुआ खेलने का था आदि....

छात्र का शव: घर से निकले युवक की लाश मिली दोस्त के घर, दोस्त बोले- सट्टे और जुआ खेलने का था आदि....
X
By NPG News

बिलासपुर 20 दिसम्बर 2021। जुआ और सट्टे की लत और कर्ज से परेशान एक छात्र ने दोस्त के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम संस्कार राठौर था, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और जांजगीर के रानी बरछा में रहता था

जानकारी में मुताबिक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। बीते 17 दिसम्बर से छात्र घर से बिना बताए ही निकला था और बिलासपुर सरकंडा अशोक नगर में अपने दोस्त अखिल कुरैशी के घर रह रहा था। मृतक के दोस्त अखिल कुरेशी ने पुलिस को बताया कि, संस्कार जुआ और सट्टे की लत में पढ़ गया था। इस वजह से वो कर्जे में हो गया था। लेनदार उस पर रुपयों को लेकर दबाव बना रहे थे। इस बात से परेशान संस्कार बिलासपुर में छुपकर रहा रहा था।

रविवार को वो गोंदिया जाने के लिए टिकट भी बुक कर लिया था, जिसके बाद दोस्तों ने उसे समझकर जाने से रोका और अपने घर अशोक नगर लाये थे। थोड़ी देर बाद संस्कार को रूम में छोड़कर अखिल कुरैशी और एक अन्य साथी राजीव बंजारे कहीं चले गए थे। वापस जब आकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था, जिसके बाद दोनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला तो अंदर संस्कार फंदे पर लटका हुआ था। फ़िलहाल इसकी जानकारी सरकंडा थाने में दी गई। वहीं मृतक के दोस्तों से पूछताछ जारी है।

Next Story