Begin typing your search above and press return to search.

छात्रा की लाश: वैलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड नहीं आया मिलने, नाराज प्रेमिका ने लगा ली फांसी...

छात्रा की लाश: वैलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड नहीं आया मिलने, नाराज प्रेमिका ने लगा ली फांसी...
X
By NPG News

दुर्ग 15 फरवरी 2022। वैलेंटाइन पर प्रेमी मिलने नहीं आया तो गुस्साईं प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना नेवईं थाना क्षेत्र के भिलाई की है। प्रगति नगर में रहने वाली पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही छात्रा दीक्षा समुद्रे 22 वर्ष ने सोमवार की शाम कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नेवई पुलिस पहुंची जो छात्र के शव को फंदे से निकालकर मर्चुरी भेजा गया।

बताया जा रहा है, छात्रा दंतेवाड़ा के बचेली की रहने वाली थी और भिलाई में एक मकान में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। सोमवार को दीक्षा ने जब अपने दोस्तों का कॉल रिसीव नहीं किया तो उसके कमरे में पहुंचे। यहां पर उसका कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे पर दीक्षा का शव लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इसकी सूचना नेवई पुलिस को दी गई।

इस घटना के संबंध में पूछताछ में ये जानकारी सामने आई हैं कि, छात्रा वैलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी के नहीं आने से नाराज थी। इसी नाराजगी के चलते उसने शाम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, इसी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Next Story