Begin typing your search above and press return to search.

100 प्रतिशत क्षमता के साथ आज से खुलेंगे प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेज

100 प्रतिशत क्षमता के साथ आज से खुलेंगे प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेज
X
By NPG News

रायपुर, कि6 दिसम्बर 2021। प्रदेश के इंजीनियरिंग,पालीटेक्निक व आईआईटी कालेज आज से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ आज से कालेज खोलने के लिये एसओपी जारी किया है। प्रदेश में कोरोना शुरू होने के बाद इंजीनियरिंग व पालीटेक्निक की कालेज में लगने वाली क्लासेस बन्द हो गयी थी। उसके बाद कोर्स शुरू करने के लिये ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर के सिलेबस कम्प्लीट करवाने की कवायद की जा रही थी। लेकिन छात्रो के प्रेक्टिकल कक्षाओ की कमी पूरा करने व शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिये 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कालेज खोलने के निर्देश दिए गए थे। पर 50 प्रतिशत छात्रो के साथ कालेज सन्चालित करने पर कालेजो को आर्थिक भार पड़ रहा था। जिसके बाद 100 प्रतिशत उपस्थिति के बाद कालेज सन्चालित करने के निर्देश दिए गए। कालेजो के संचालन व सोशल डिस्टेंसिग के लिये दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

Next Story