
कोलंबो 16 मई 2022. श्रीलंका के पास पेट्रोल का सिर्फ एक दिन का स्टॉक बचा है। पेट्रोल ख़त्म होने पर हालात और अधिक बिगड़ सकती हैं। सरकार ने यहां तक कि कह दिया है कि देश में हर रोज 24 घंटे में से 15 घंटे तक कटौती हो सकती है।
पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री बनने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने अपने संबोधन में यूनाईटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के नेता विक्रमसिंघे (73) ने कहा कि, इस समय श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बेहद अनिश्चित है। हालांकि पूर्व सरकार के बजट में एसएलआर (SLR) 2.3 ट्रिलियन, SLR 1.6 ट्रिलियन का राजस्व इस वर्ष के राजस्व का वास्तविक अनुमान है।
विक्रमसिंघे ने देश की जनता को चेताते हुए कहा है कि आने वाले कुछ महीनों में हमारी जिंदगी और मुश्किल में होगी। मैं किसी सच को छिपाना और जनता से झूठ नहीं बोलना चाहता हूं. हालांकि ये बातें डरावनी हैं लेकिन सच्चाई अब यही है। हालांकि श्रीलंका के पीएम ने विदेशी मदद की भी उम्मीद जताई है।
बता दें कि श्रीलंका 1948 में मिली आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी से ईंधन, रसोई गैस एवं अन्य जरूरी चीजों के लिए लंबी लंबी कतारें लग गयी हैं तथा भारी बिजली कटौती एवं खाने-पीने के बढ़ते दामों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
