
नईदिल्ली 28 दिसंबर 2021 I भारत के पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना से ग्रसित होने पर उन्हें कोलकाता केप्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांगुली को कोरोना होने की खबर बीती रात पता चली जब उनका टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया. इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है. 49 साल के गांगुली फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं. ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते संकट के बीच सौरव गांगुली को कोरोना होने की खबर चिंता बढ़ाने वाली है. बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में भी खराब तबीयत होने के कारण सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती हुए थे. इस साल जनवरी में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. हालांकि, उसके बाद वो ठीक होकर लगातार काम कर रहे थे.
गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। गांगुली को सोमवार रात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'सौरव स्टेबल हैं, इस साल की शुरुआत में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी तो इसीलिए एहतियात के तौर पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।' इसी साल की शुरुआत में गांगुली को दिल से जुड़ी समस्या के चलते दो बार हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गांगुली ने मार्च में काम पर वापस लौटे थे। गांगुली कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। भारत में अचानक से कोविड-19 के केस बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में केंद्र सरकार भी लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. इसके बाद उन्हें कोरोना हुआ है. नए साल के आने से पहले गांगुली के फैंस के लिए ये अच्छी खबर नहीं है. लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. दूसरी ओर उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना जांच की रिपोर्ट मिलनी अभी बाकी है. सौरव गांगुली भारत के साउथ अफ्रीका दौरे से पहले विवादों में रहे थे. इस दौरे से ठीक पहले BCCI ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बना दिया था. BCCI अध्यक्ष गांगुली ने कहा था कि कोहली से बात करने के बाद ही उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया है. लेकिन फिर विराट कोहली ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा वो बिल्कुल अलग था. उन्होंने कहा कि कप्तानी छिने जाने से डेढ़ घंटे पहले उन्हें इस बारे में बताया गया. विराट के इस बयान का जवाब देते हुए तब गांगुली ने कहा था कि वो अब इस मसले पर कुछ नहीं बोलेंगे, अब जो करेगा बोर्ड करेगा.
सौरव गांगुली का कोरोना का टेस्ट सोमवार रात को हुआ था. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गांगुली पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. सौरव गांगुली को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है. इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना चिंता का विषय है. इससे पहले उनके परिवारवालों को कुछ महीने पहले कोरोना हुआ था. बता दें कि इसी साल की शुरुआत में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी. हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार काम कर रहे थे.गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे हैं. इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के ही वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. जब वह अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था. सौरव गांगुली के बाद उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी एंजियोप्लास्टी कराई गयी थी. कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में ही उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.
