मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, घर में गूंजने वाली है किलकारी... बेबी बम्प की तस्वीर के साथ लिखा, 'तुम्हारे आने...

मुंबई 21 मार्च 2022. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दरअसल, अपनी शादी के चार साल बाद सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है।
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी स्पेशल फोटोज शेयर की हैं. सोनम फोटो में अपने लविंग हसबैंड की गोद में सिर रखकर काउच पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने तीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दो ब्लैक एंड व्हाइट हैं और एक कलर्ड फोटो है. एक्ट्रेस की तस्वीरें भले ही ब्लैक एंड व्हाइट हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में अब खुशियों के रंग भरने के लिए नन्हे मेहमान की एंट्री होने जा रही है. है ना ये कमाल की गुड न्यूज!
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से ही सोनम कपूर फिल्मों से दूर फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। आखिरी बार सोनम द जोया फैक्टर फिल्म में नजर आई हैं।
