Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मेष, कर्क, सिंह, राशि वाले आज सावधानी बरतें... वृश्चिक, धनु, मकर के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें आज का भविष्यफल...

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा।आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे किन्तु कोई भी निवेश करने से पहले उचित विचार अवश्य करें।

वृष राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन में सकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। कार्य़क्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्य रखें।

कर्क राशि

आपको बार-बार सिरदर्द और कोई अन्य रोग हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। चूंकि आपको चोट लगने का खतरा है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों से लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आप कोई नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ दिलाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और आप अपने पेशेवर क्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे।

सिंह राशि

आज एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध हो सकती है. बेहतर होगा सबकी बातों पर गौर फरमाएं। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। नराकात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आध्यामिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, मन को शांति मिलेगी। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें मिली-जुली रहेंगी लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य एक बड़ी चिंता का विषय होगा. आपके प्रिय को मामूली मुद्दों पर गुस्सा आ सकता है। किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी मुलाकात होने की संभावना है।

Next Story