Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: इन राशि वालों को कारोबार में होगा फायदा.... कर्क, सिंह, तुला राशि वालों को सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 19 अगस्त सोमवार

तिथि – नवमी तिथि 07:02 PM तक फिर दशमी

नक्षत्र- - आर्द्रा 06:11 PM तक उसके बाद पुनर्वसु

योग- -वरीयान

राहुकाल - 07:48 AM से 09:19 AM तक

चन्द्रमा - मिथुन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में सफलता नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना बनी रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीप जलायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले शुभ फलदायी रहेगा। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जातक के अनुकूल रहेगी, जिससे बिजनेस में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – केले के पौधे लगायें और जल दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक कारोबार के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता रहेगी। काम की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल जातक के मन के अनुकूल रहेगा और सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- तुलसी जी की सेवा करें और दीप जलायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले व्यापार-धंधा के लिए कुछ खास नहीं है। किसी भी काम में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकती हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - गरीबों को जलेबी खिलायें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज मिश्रित फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- लाल वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के योग्य युवकों को जीवनसाथी मिलने के योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल जातक के स्वभाव के अनुकूल रहेगा और परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- बजरंगबली की पूजा करें और चोला चढ़ायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले बिजनेस के लिए दिन मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन की लेन-देन न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखें। अपनो के व्यवहार से मन दुखी होगा। दोपहर के बाद जातक स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों से उपहार मिलेंगे। परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- शादी के लिए गुरुवार का व्रत रखें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लगा रहेगा। साथ ही दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं,लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महूसस कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जातक यात्रा पर जाने से बचें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- फल में केला का दान करें।

Next Story