Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मेष राशि वालों का सेहत आज सही रहेगा... वृष, मिथुन, कर्क, धनु राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा... जानिए 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I Aaj 10 October 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग :

आज 10 अक्टूबर 2022 सोमवार

• तिथि-प्रतिपदा तिथि 01:39 AM तक उपरांत द्वितीया

• आज का नक्षत्र-रेवती 04:02 PM तक उपरांत अश्विनी

• आज का करण-बालव और कौलव

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-हर्षण

• आज का वार-सोमवार

राहुकाल -07:52 AM से 09:19 AM तक

चन्द्रमा 04:02 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज सेहत सही रहेगा। दिया हुआ धन मिलेगा। धार्मिक कामों के आयोजन पर खर्च होगा।। आत्मविश्वास बढेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगा। निवेश भविष्य के लिए लाभप्रद है। परिवार से प्यार मिलेगा। संतान की सेहत का ख्याल रखें।बिजनेस में जातक के व्यवहार की सब तारीफ करेंगे।

शुभ रंग- हल्का गुलाबी,9

उपाय– आज शिव मंत्र का जाप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार से खुशियों का माहौल रहने वाला है। वाहन सुख मिलेगा। घर में खरीददारी करेंगे। नई संपत्ति खरीदेंगे। दोस्तों से रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में प्रमोशन की के शत-प्रतिशत उम्मीद है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– चंद्र मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले ऑफिस में काम की वजह से जिम्मेदारियां व सफलताएं मिल सकती है।इससे परेशानियों का समाधान मिलेगा। यह समय धन लाभ और प्रतिष्ठा दोनों देगा। परिवार में मनमुटाव के योग बन रहे है। पिता की संपत्ति के विवाद बढ़ सकता है। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से उपहार मिल सकता है।

शुभ रंग- मैरुन

उपाय– भगवान शिव की आराधना करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए समय अनुकूल नहीं है। धार्मिक काम में मन लगेगा। मेहनत से धन लाभ होगा। बिजनेस में भी परिश्रम से ही लाभ मिलने वाला है। मां की सेहत के साथ खुद की सेहत पर भी ध्यान दें। नौकरी पर भी परिश्रम से ही लाभ मिलने वाला है।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक छोटी-छोटी चीजों में परेशान रहेगा। इससे खुद को बचाएं। अपनों से धोखा खाएंगे। ज्यादा खर्च व ज्यादा घूमने से बचें मनोरंजन व दोस्तों पर फालतू में खर्च से बचें। नौकरी जाने का भय सताएगा। बिजनेस में नुकसान पहुंचाएगा। पड़ोसी मदद करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले आज धन लाभ होगा। दूसरों के सहयोग से काम बनेगा। मेहनत से सम्मान मिलेगा। ससुराल से रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे।खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। पदोन्नति के योग बनेंगे। ऑफिस में जातक प्रदर्शन सबसे उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज विष्णु मंत्र का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले खराब सेहत जल्द ठीक होने वाली है। और जल्दी ही समाजिक गतिविधियों में संलिप्त होंगे।जो खेलते है वो जल्द ही खेलकूद में भाग लेने के योग बनेंगे। व्यय के साथ धन लाभ भी होगा। मन शांत रहेगा। नौकरी में कोई परेशानी नहीं आने वाली है। बिजनेस में सबकुछ सामान्य रहेगा। पत्नी व परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– आज शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले सामाजिक स्तर पर मेलजोल बढ़ेगा। छुट्टी के दिन का पूरा आंनद लेंगे। परिवार के साथ पूरे दिन मौजमस्ती व मनोरंजन करेंगे। संतान का ख्याल रखें। बिजनेस पर ध्यान दें नहीं तो कोई धोखा दे सकता है। परिवार के सहयोग से नौकरी मिलेगा।उसे पूरी लगन से करें। ससुराल वाले परेशान करेंगे। उनकी बातों को नजरअंदाज करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज सूर्य को जल दे और सोम व्रत करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज किस्मत से लाभ मिलेगा। कई योजनाओं पर काम करेंगे और आशातीत लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान सुख प्रबल रहेगा। आपके स्टाइल को लोग फॉलो करेंगे।। परिवार के साथ सहयोग मिलेगा और नहीं भी। पत्नी का साथ मिलेगा लेकिन रिश्तों मे खटास होगी। नौकरी व बिजनेस पर किस्मत से लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज रामस्त्रोत का जप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज धीरे धीरे लाभ मिलेगा। पारिवार में माहौल खुशनूमा रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है। संतान का स्वास्थ्य बेहतर होगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगा।। भाग्य के सहयोग से लाभ मिलने वाला है।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इससे अशांत मन पूरी तरह शांत होगा।पुरानी मेहनत रंग लाएगी। पुराने दोस्तों की वजह से एक अच्छी नौकरी मिलेगी। बिजनेस में अपार धन लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा। किसी नजदीकी स्थान की यात्रा कर सकती है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज सुंदर कांड का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जीवन में कई विषयों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग हे है। पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। धार्मिक कामोंमें रुचि बढ़ेगी। गलत कार्य करने से बचें। आय साधनों में बढ़ोतरी होगी। रुकी हुई योजनाओं पर फिर से काम शुरु हो सकता है। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– आज शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

Next Story