Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक राशी वालों लिए आज धन लाभ के लिए शुभ दिन... ये राशि वाले बिजनेस में चले संभलकर...

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 3 October 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 3 अक्टूबर 2022 सोमवार

तिथि-अष्टमी 04:37 PM तक उसके बाद नवमी

आज का नक्षत्र-पूर्वाषाढा 12:25 AM, Oct 04 तक

आज का करण-बव और बालव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-अतिगण्ड

आज का वार-सोमवार,

राहुकाल - 04:41 PM से 06:09 PM तक

चन्द्रमा - 06:02 AM तक धनु राशि उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक आज बिजनेस के लिए शुभ है। नौकरी वाले जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए अच्छा है। धन संबंधी समस्या आपके साथ पूरे दिन रहेगा। मां से अत्यधिक लाभ मिलेगा। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि खराब होगी। धर्म कर्म में मन लगेगा। प्रेम संबंध किसी तीसरे आने से टूंटेंगे।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- लाल कपड़ा का दान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक कई चैलेंज आपके सामने आएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार के बाद लें। उससे नुकसान नहीं पहुंचेगा। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग और ध्यान को अपनाएं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले सकारात्मक सोच रखें। क्रिटिएविटी में मन लगेगा। नौकरी वाले जातक की पदोन्नति संभव है। नौकरी में ट्रांसफर के योग है। स्वयं का बिजनेस है तो अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा, भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। दोस्तों व परिवार का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज किसी की जरूरत को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज सौभाग्यशाली दिन नहीं है। परिवार में भाई बहनों से विवाद हो सकते है। प्रेम सम्बन्ध में कोई परेशानी नहीं है। बड़ों के आशीर्वाद से काम बनेंगे और बिजनेस में लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज घर में स्वास्तिक बनायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बिजनेस में अत्यधिक लाभ मिल सकता है । जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। मंदिर में कुछ दान करने से धन लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े फैसले नहीं करें, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को सिलसिले में यात्रा करनी पड सकती है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गाय को हरा चारा खिलायें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वेतन वृद्धि के योग है। सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे । रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में, इस अवधि में चीजें पक्ष में होंगी। सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक सुंदर कांड पढ़ें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आज के दिन कई विवादों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में बॉस की उपेक्षा का सामना करेंगे। सहयोगी कमजोरी का फायदा उठाएंगे। बिजनेस में संभलकर चले। संतान का ध्यान रखें। आज के दिन किताबों में मन लगेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज गरीबों को लोहा का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक को धन लाभ के लिए शुभ है। उधार दी हुई चीज वापस मिल सकती है। नौकरी व बिजनेस सामान्य चलेगा। ऑफिस में सहयोगी से संभलकर रहे। नए दोस्त बनेंगे। सामाजिक स्तर उंचा उठेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज घर में हवन धूप दीप के बाद दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज इमोशनल होकर लिए गए फैसले नुकसानदेह है। जरुरी चीजों की खरीददारी करेंगे। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। पत्नी व बच्चे आपसे नाराज चल सकते हैं। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ उनके जीवन में कोई दस्तक देने वाला है।नौकरी से लाभ होगा। किसी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नियुक्ति संभव है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- गाय को हरा चारा खिलायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत से परेशान रहेंगे।बिजनेस में संबंध बिगड़ेंगे। भाई बहनों का सहयोग व प्यार मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।जीवन साथी के साथ घूमने जाएंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- मां कालरात्रि की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज नौकरी व बिजनेस में कई उतार-चढ़ाव दिखेंगे। गाड़ी संभलकर चलाएं। किसी पर भरोसा करने से पहले कई बार सोच-विचार कर लें। धार्मिक काम में मन लगेगा।प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी की वजह से आपका कद बढ़ेगा। बच्चे सफलता हासिल करेंगे। इस वजह से छुट्टी के दिन का मजा दोगुना होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज जातक गरीबों को भरपेट भोजन करवायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगा। वाहन की खरीद करेंगे। नौकरी वाले जातकों को ऑफिस में बहुत अधिक तनाव और दबाव मिलेगा। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर शुभ प्रगति करेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गुरु की सेवा करें और सम्मान दें।

Next Story