Begin typing your search above and press return to search.
राजधानी पुलिस में सोशल मीडिया निगरानी और मॉनिटरिंग सेल गठित..सायबर सेल टीआई गिरीश तिवारी होंगे प्रभारी

रायपुर,3 नवंबर 2021। राजधानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी और मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। इसके प्रभारी सायबर सेल टीआई गिरीश तिवारी होंगे। इस टीम में प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपुत,आरक्षक चिंतामणि साहू और आरक्षक टेक सिंह मोहले शामिल किये गए हैं।
कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया "मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाए,उस निर्देश के परिपालन में क़ानून व्यवस्था से जुड़े विषयों से संबंधित मैसेज की निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए विशेष दल गठित किया गया है,अफ़वाह फैलाने या सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वाले सीधे जेल भेजे जाएँगे"
Next Story
