Begin typing your search above and press return to search.

स्कूलों में रिक्त हैं ई व टी संवर्ग शिक्षक के इतने हजार पद, स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025: सदन में गरमाया महतारी वंदन योजना का मुद्दा
X

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025

By NPG News

रायपुर 14 मार्च 2022। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत ई व टी संवर्ग शिक्षको के 7212 पद रिक्त हैं। विधायक ममता चन्द्राकर के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने यह जानकारी दी। विधायक ममता चंद्राकर ने विषयवार ई व टी संवर्ग रिक्त पदों की जानकारी माँगी। जिसके जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने जवाब देते हुए बताया कि ई संवर्ग के 12 विषयों के लिये 3636 पद रिक्त है तो वही टी संवर्ग के कुल 12 विषयों के लिए 3576 पद रिक्त हैं। ई व टी संवर्ग मिला कर कुल 7212 पद स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

इसके अलावा विषय वार रिक्त पदों पर शिक्षक संवर्ग से पदोन्नति के सम्बंध में भी विधायक ने सवाल पूछे जिनका जवाब मंत्री ने तालिका अनुसार पेश कर दिया। पदोन्नति हेतु समय सीमा पूछे जाने पर मंत्री ने समय सीमा बताया जाना संभव नही होने का जवाब पेश किया।

Next Story