Begin typing your search above and press return to search.

सिंगर की हत्या: दिल्ली से हुआ था अपहरण, अर्धनग्न हालत में हाईवे के पास में मिला शव...

सिंगर की हत्या: दिल्ली से हुआ था अपहरण, अर्धनग्न हालत में हाईवे के पास में मिला शव...
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 मई 2022 I दिल्ली के द्वारका जिले में जाफरपुर इलाके में एक हरियाणवी सिंगर को म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए रोहतक ले जाकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक, संगीता 11 मई से घर से निकली थी लेकिन उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला. परिजन ने 14 मई को दिल्ली पुलिस में अपरहण का मामला दर्ज कराया था. संगीता के गायब होने की एफआईआर आईपीसी की धारा 365 के तहत जेपी कलां थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस 11 मई से ही आरोपियों की तलाश में लगी थी। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने मेहम, हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इन दो युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने संगीता उर्फ दिव्या को अगवा करने और फिर उसकी हत्या करने की बात कबूली। दोनों में से एक उसे दिल्ली से ले आया और उसे नशीला पदार्थ देकर मार डाला। बाद में दोनों ने उसके शव को मेहम थानाक्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया। संगीता की हत्या के मामले में मेहम थाने में रिपोर्ट दर्ज है। उसका शव पीजीआई रोहतक में संरक्षित रखा गया था और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Next Story