Begin typing your search above and press return to search.

सिद्धू काफी निर्दयी हैं... मां को कंगाली में छोड़ दिया, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई मौत', बहन ने लगाया आरोप

सिद्धू काफी निर्दयी हैं... मां को कंगाली में छोड़ दिया, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई मौत, बहन ने लगाया आरोप
X
By NPG News

नईदिल्ली 28 जनवरी 2022. पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू नए पारिवारिक विवाद में फंस गए हैं. उनकी एनआरआई बहन ने सिद्धू पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. चंडीगढ़ में शुक्रवार को सिद्धू की अमेरिका से आई बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया कि 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद नवजोत सिद्धू ने अपनी बूढ़ी मां को छोड़ दिया और बाद में 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उनकी मृत्यु हो गई. इतना ही नहीं सुमन तूर ने कहा कि सिद्धू ने उनके पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद उनकी मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी लावारिस की तरह मौत हो गई.

सिद्धू की बहन सुमन तूर अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंचीं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए. तूर ने कहा, नवजोत सिद्धू ने झूठा बयान दिया कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए थे. तूर ने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू काफी निर्दयी हैं. सिद्धू की बहन सुमन तूर ने कहा, वे नवजोत सिंह से मिलने अमृतसर उनके घर गईं थीं. लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला. यहां तक, सिद्धू ने उन्हें व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि 1986 में उनके पिता भगवंत सिद्धू की मौत हुई थी, इसके तुरंत बाद सिद्धू ने मां को उनके साथ घर से निकाल दिया.

सुमन ने बताया कि उनकी मां ने अपनी छवि बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटे और अंत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी लावारिस की तरह मौत हो गई. सुमन तूर ने कहा कि सिद्धू ने ये सब प्रॉपर्टी के लिए किया. सुमन तूर ने कहा कि वो 1990 में अमेरिका चली गई थीं, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी मां निर्मल महाजन उर्फ निर्मल भगवंत के साथ काफी ज्यादतियां की और उन्होंने कई बार अपने भाई नवजोत सिंह सिद्धू से बात करने की कोशिश की लेकिन सिद्धू ने घर घुसने की उन्हें इजाजत नहीं दी.

सुमन ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू अपने परिवार के प्रति इतने भावनाहीन हैं कि बड़ी बहन और परिवार के सदस्यों की दुर्घटना में दुखद मौत के बाद, उन्होंने शोक भी नहीं व्यक्त किया. सुमन उसी मां निर्मल भगवंत से नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन हैं.


Next Story