Begin typing your search above and press return to search.

Shukrawar Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, यश और कीर्ति में होगी वृद्धि... पढ़ें आज का राशिफल

Shukrawar Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, यश और कीर्ति में होगी वृद्धि... पढ़ें आज का राशिफल
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I Aaj 16 september 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 16 सितंबर 2022 शुक्रवार

तिथि – षष्ठी तिथि 12:19 PM तक फिर सप्तमी

नक्षत्र- कृत्तिका 09:55 AM तक फिर रोहिणी

योग- वज्र

राहुकाल - 10:50 AM से 12:21 PM तक

चन्द्रमा - वृषभ राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज तन-मन से स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का मंत्र- आज काला तिल और सरसों का तेल दान करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक परिवार में वाद-विवाद का माहौल बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। अनेक प्रकार की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। किसी कारणवश खर्च भी अधिक हो सकता है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज शनि मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस तथा आय में वृद्धि होगी। दोस्तों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।बाहर ना जाएं और न किसी से मिलें। जातक की सेहत के लिए बढ़िया नहीं है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज गौदान करें या गौ को ताजा चारा खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज गरीबों को खाना खिलाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले काम में सरलता से संपन्न होने वाला होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- मां की सेवा करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले सावधानीपूर्वक काम करने वाला है जो जातक को सफलता दिलाएगा। जरा-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती हैं। यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। शेयर-सट्टे के मामले में सावधानी रखें। नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज जरूरतमंदों का वस्त्र दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन मनोरंजन में बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर समय बिताएंगे। बाहर निकलने से पहले ऐहतियात बरतें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अपनी खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जातक सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक के लिए धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहने वाला है। आज जातक के भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे और लाभ के योग हैं। नए निवेश और पुराने संपर्क को दोबारा चालू करने की योजना के लिए अच्छा दिन है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज नीलम का दान करेंगे तो लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन खर्चीला होगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर जाने से बचें। लोगों से कम मिलें। अधूरे काम पूरे होंगे। मायके से लाभ मिलेगा और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएंगे

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को लाल रंग का वस्त्र और श्रृंगार का सामान दें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आज का दिन बहुत शांत रहने वाला है। किसी प्रकार की चिंता छाई रहेगी। रचनात्मक काम में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सौहार्द्र का बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- घर में शमी का वृक्ष लगाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती हैं, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर जातक को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज तुलसी के वृक्ष में दीप दान करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज बहुत लाभदायी है। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। स्वादिष्ट भोजन और समान की खरीदारी होगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मिलने से बचें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र हनुमानजी की पूजा करें

Next Story