Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: आज मेष, कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगा किस्मत का साथ, इन्हें रहना होगा सतर्क, जाने 12 राशियों का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 9 सितंबर 2022 शुक्रवार

तिथि – चतुर्दशी 06:07 PM तक उसके बाद पूर्णिमा

नक्षत्र- उत्तराषाढा 04:00 PM तक उसके बाद श्रवण

योग- सुकर्मा

राहुकाल - 10:51 AM से 12:24 PM

चन्द्रमा - कुंभ राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगे। वो आपसे अपने मन की कोई बात भी शेयर करेंगे। आप दोनों के बीच मधुरता बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का मंत्र- आज शिव ताडंव का जाप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज माता-पिता की सेहत में सुधार आयेगा। वो अच्छा महसूस करेंगे। आज पैसा कहीं फंस सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। उनसे आपको अपने कार्यों में मदद भी मिलेगी। आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज भगवान शिव के मंदिर जाएं, हर बाधा का होगा नाश।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक दूसरे लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। उनके साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आयेगी। प्रोफेसर की जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। आज घर के किसी काम की वजह से ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरी वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दाम्पत्य रिश्ते में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आज आपको व्यायाम करना चाहिए।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- पशु-पक्षियों को चारा दे। आश्रितों की मदद करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले जातक आज लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज किसी जरुरतमंद को गुप्तदान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक के व्यक्तित्व में निखार आयेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा होगा। बिजनेसमेन को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज नारायण कवच का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक को कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएं

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज चंदन का तिलक लगाएं लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे, जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे। नौकरी व बिजनेस में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेसमैन के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आज आपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाएंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज नौकरी वाले लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं ,सावधानी बरते।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा, साथ ही उनका सहयोग मिलने से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। नौकरी मिलेगी।

Next Story