Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: मेष, वृष राशि वाले कर सकते हैं शहर की यात्रा... सिंह राशि वाले को अचानक मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

शुक्रवार राशिफल: मेष, वृष राशि वाले कर सकते हैं शहर की यात्रा... सिंह राशि वाले को अचानक मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 30 september 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 30 सितंबर 2022 शुक्रवार

तिथि-पंचमी तिथि 10:35 PM तक फिर षष्ठी

आज का नक्षत्र-अनुराधा 04:19 AM तक उपरांत ज्येष्ठा

आज का करण-बव और बालव,कौलव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-प्रीति

आज का वार-शुक्रवार

राहुकाल - 10:48 AM से 12:16 PM तक

चन्द्रमा - वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे। सब लोग जातक की मदद करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति रुचि अधिक बढ़ सकती है। अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- श्रीयंत्र का की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज बिजनेस के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है। आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र पढ़ें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज रचनात्मक कौशलता दिखेगी इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप अपने घर को पुन व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीदारी भी करेंगे। सहभागिता बढ़ेगी और आप आज का शुभ रंग- हरा आज का मंत्र आज घर में लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते है। साथी से सहयोग और सुख मिलेगा। प्रेम के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। आज अपने काम पर ध्यान दें। आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन करायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरी वाले जातकों के लिए विशेष काम में सफलता मिलेगी। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक को भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव में व्यस्त रहेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज केले के पौधे में जल अर्पित करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक का साहस बढ़ेगा। संपत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकता है। दूर की यात्राएं लाभदायी होंगी। कार्य टालने का प्रयत्न मत करें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूरा होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन से मन प्रसन्न रहेगा। आज शांत और सयंम रहे ।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक लक्ष्मी मां के मंदिर में कपूर जलाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज शानदार रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने किसी काम के लिये प्रन्नोति मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होगी। जातक का उत्साह बना रहेगा। मन में नई चीज़ों को जानने के लिये उत्सुकता भी रहेगी। आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज 10 पौधे लगायें, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज बिजनेस अच्छा रहेगा। किन्तु आर्थिक रूप में दिन कुछ उठा पटक वाला रह सकता है। नौकरी वाले जातकों को ऑफिस के कामों में सफ़लता मिलेगी। छोटी मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी मंदिर में जायेंगे और गरीबों को खाना खिलायें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज बिजनेस में कुछ नया करेंगे। लेकिन ये परेशानी की वजह बन सकती है। मन में जो उठापटक चल रही है उस वजह से काम में कहीं मन नहीं लगेगा। नौकरी और बिजनेस में जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से भी बचें। किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों। सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।भोजन समय पर करे। बाहर ना जाएं।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- शिव भगवान की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज काफी अच्छा रहने वाला है। आज जातक को कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है। छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- मां स्कंदमाता की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज बिजनेस में संघर्ष करना पड़ेगा। प्रेम में आज तनाव हो सकता है। परिवार के साथ भी मतभेद रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज सूर्यदेव को जल दें। सिद्ध कुंजिका स्रोत का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा लेंगे। धन लाभ हो सकता है। कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। जातक की बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Next Story