Begin typing your search above and press return to search.

कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमिशन के बाहर शूटआउट, होमगार्ड ने महिला को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी

कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमिशन के बाहर शूटआउट, होमगार्ड ने महिला को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी
X
By NPG News

कोलकाता, 10 जून 2022: कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर पुलिसकर्मी ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं आरोपी शख्स ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वहीं घटना के कारणों का पता लगाने के लिये पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक होमगार्ड के जिस जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की है, उसका नाम सी लेपचा है। वह 5वीं बटालियन का कांस्टेबल था। पुलिस ने बताया कि रैपिडो पर सवार एक महिला की मौत हो गयी है, जबकि रैपिडो सवार घायल हो गया है। पार्क सर्कस में एक कारखाना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बाद में होमगार्ड के जवान ने खुद को भी गोली मार ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होमगार्ड के जवान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Next Story