Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: मेष, कर्क, वृश्चिक राशी वाले मंदिर में खिलाये गरीबों को भोजन, मिलेगा रूका हुआ धन... जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 1 अक्टूबर 2022 शनिवार

तिथि-षष्ठी तिथि 08:47 PM तक फिर सप्तमी

आज का नक्षत्र-ज्येष्ठा 03:11 AM तक फिर मूल

आज का करण-तैतिल और गर

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-सौभाग्य

आज का वार-शनिवार

राहुकाल - 09:19 AM से 10:47 AM तक

चन्द्रमा - 3:11 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक रूका हुआ धन मिलेगा। आज जातक के लिए सट्टेबाजी पर निवेश करने का शुभ समय है। जातक पर वरिष्ठों की कृपा बरसेगी। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे तो अच्छा रहेगा।। आज आपको गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है,घर परिवार के साथ आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- किसी मंदिर में जायें और गरीबों को भोजन करायें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक आज पढ़ाई मन लगाकर करेंगे। आज व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना काम करेंगे और धन कमाएंगे। आज अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर वरिष्ठ संतुष्ट होंगे। यदि अविवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। आज जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे ।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र पढ़ें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज बढ़िया काम मिलने की संभावना है। जातक आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। सेहत के लिए खान पान पर ध्यान दें। आज आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी से विवाद के सा नाराजगी भी बढ़ेगी। जातक लंबी व्यवसायिक यात्रा पर जाएंगे ।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज घर में लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज बिजनेस में नाम होगा, आप धन कमाएंगे। अपनी हर इच्छा की पूर्ति आज कर लेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जग जायेंगे। आपको आज परिवार और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। अगर कुछ निवेश करेंगे तो लाभ मिलेगा।। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन करायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज केले के पौधे में जल अर्पित करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी। जातक की संतान सफलता अर्जित करेंगे। आज इस राशि के विद्यार्थी पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। जातक को प्रेम में लाभ मिलने का अवसर मिलता है। जातक के लिए आज किसी भी निवेश में अनुकूल समय है। आज सभी क्षेत्र में जातक को सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक लक्ष्मी मां के मंदिर में कपूर जलाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। जातक को बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आपका कोई नया प्रेम संबंध बनने के आसार है। नौकरी और बिजनेस में काम पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन निवेश के लिए सौभाग्यदायक है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज 10 पौधे लगायें, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जातक नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम समय है। अपने दोस्त या जीवनसाथी से उपहार ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। जातक आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी मंदिर में जायेंगे और गरीबों को खाना खिलायें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आपका दिन आपके घर परिवार के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। जातक आज आपको कई गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभदायक रहेगा। जातक को अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- शिव भगवान की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आपका दिन निजी और प्रोफेशनल स्तर पर बढ़िया रहेगा। जातक को अपने जीवन पर नियंत्रण रहेगा। लेकिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। रोमांटिक जीवन में साथी का भरपूर सहयोग मिलने और संबंधों के प्रगाढ़ होने के आसार हैं। आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- मां कात्यायनी की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ बाटेंगे। आज आपकी सेहत को भी बेहतर रहेगा। जातक किसी जरुरतमंद को उसकी जरूरत की वस्तु दान करेंगे तो आपको आंतरिक खुशी या संतुष्टि दे सकता है। रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है। साथी से मनमुटाव होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं। मकर राशि की शादी का योग बन रहा है।जातक भाग्योदय राजनीतिक के क्षेत्र में भी हो सकता है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज परिश्रम करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना हितकर रहेगा।जातक आपके छोटे भाई-बहनों से मधुर संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। प्रेम करने वालेों के लिए दिन अच्छा रहेगा। के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

Next Story